क्राइम : एक माह में गुम हुए 200 मोबाइल बरामद, पुलिस ने लौटाई लोगों की अमानत

तकनीकी प्रयासों से करीब 50 लाख रुपए कीमत के मोबाइल वास्तविक धारकों को सौंपे

बीकानेर,निडर इंडिया न्यूज। 

आमजन की गुम हुई संपत्ति को सुरक्षित वापस दिलाने के लिए बीकानेर रेंज पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की गई है। बीकानेर रेंज साइबर एवं सोशल मीडिया सेल ने रेंज के विभिन्न जिलों की पुलिस के समन्वय, सहयोग और तकनीकी सहायता से पिछले एक माह में गुम हुए 200 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई गई है।

आईजी ओमप्रकाश के अनुसार बरामद किए गए मोबाइल अलग-अलग अवधि में गुम हुए थे। इनमें पिछले कुछ दिनों से लेकर करीब चार वर्ष पूर्व तक गुम हुए मोबाइल शामिल हैं। तकनीकी संसाधनों और लगातार किए गए प्रयासों के बाद इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया तथा उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया गया।

मोबाइल वापस मिलने पर धारकों के चेहरे पर खुशी की मुस्कान लौट आई। उन्होंने पुलिस की तत्परता और तकनीकी कार्यवाही की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मोबाइल वास्तविक धारकों को सौंपे गए। कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक विमलेश कुमार, कांस्टेबल बाबूलाल डूडी, कांस्टेबल गोविन्द सिंह, कांस्टेबल विनोद कुमार, महिला कांस्टेबल रानी और कांस्टेबल सुनील कुमार सहित पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आमजन से अपील: बीकानेर रेंज पुलिस ने अपील की है कि मोबाइल फोन अथवा अन्य कोई सामान गुम होने पर तत्काल संबंधित पुलिस थाने में सूचना दें। पुलिस तकनीकी संसाधनों और उपलब्ध माध्यमों के जरिए गुमशुदा सामान को तलाशकर वास्तविक धारक तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करती है।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *