आस्था.फकड़ेश्वर महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा अभिषेक, वैदिक मंत्रों से गूंजा परिसर - Nidar India

आस्था.फकड़ेश्वर महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा अभिषेक, वैदिक मंत्रों से गूंजा परिसर

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज़।
गोपेश्वर बस्ती स्थित फकड़ेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को भक्ति की सरिता बही। श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भगवान शंकर का सहस्त्रधारा अभिषेक  किया गया।

इस दौरान भगवान शिव का विधिवत पूजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन में भाग लेकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।

अभिषेक के दौरान मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक जयघोष से गूंज उठा। पंडित श्री किशन पंडित, बाबू महाराज, पंडित दीपक एवं पंडित मोहित ने वैदिक मंत्रों के साथ विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न करवाने में विशेष योगदान दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दुग्ध एवं अन्य पूजन सामग्री से अभिषेक कर आरती की।
आयोजन में समस्त फकड़ेश्वर मंडल का सहयोग रहा। मंडल के सदस्यों ने व्यवस्थाओं को संभालते हुए श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं। अंत में भगवान शिव की आरती की गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।

फोटो/एस एन जोशी 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *