रेलवे : इन मार्गों के बीच चलेगा तकनीकी कार्य, यह ट्रेनें होंगी प्रभावित - Nidar India

रेलवे : इन मार्गों के बीच चलेगा तकनीकी कार्य, यह ट्रेनें होंगी प्रभावित

जयपुर, निडर इंडिया न्यूज। 

दिल्ली मण्डल के दिल्ली कैंट-पटेलनगर रेलखण्ड के मध्य बरार स्क्वायर-पटेलनगर स्टेशनों के मध्य ब्रिज नं. 15 पर तकनीकी कार्य के लिए ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी  अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाडी संख्या 20958, हिसार-इंदौर एक्सप्रेस  जो 05.10.26 को हिसार से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग शकूरबस्ती-दिल्ली किशनगंज-नई दिल्ली-निजामुद्दीन-ओखला होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह गाड़ी दिल्ली सफदरगंज स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

भिवानी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी
रेलवे द्वारा बान्द्रा टर्मिनस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के लिए भिवानी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा को आंशिक रद्द किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार गाडी संख्या 09006, भिवानी-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा जो 13.08.26 को भिवानी से प्रस्थान करेगी वह बोरीवली तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा बोरीवली-बान्द्रा टर्मिनस आंशिक रद्द रहेगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *