बीकानेर : ताकि नहीं हो कोई हादसा, ट्रांसफार्मरों की जा रही फेंसिग, लोहे के पोल को पाइप लगाकर किया सुरक्षित - Nidar India

बीकानेर : ताकि नहीं हो कोई हादसा, ट्रांसफार्मरों की जा रही फेंसिग, लोहे के पोल को पाइप लगाकर किया सुरक्षित

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

शहर के उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति करने के साथ बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (बीकेईएसएल) विद्युत तंत्र को भी सुरक्षित बनाने के लिए कई कदम उठा रही है। जिन क्षेत्रों में करंट लगने का खतरा बना हुआ है, वहां ट्रांसफारमरों के चारों ओर फेंसिंग और लोहे के पोल को विशेष पाइप लगाकर सुरक्षित किया जा रहा है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए कस्टमर केयर सेंटर भी खोला गया है।

बीकेईएसएल के सीओओ हरीश चन्द्र सिंह ने बताया कि शहर में ट्रांसफारमरों के चारों ओर आकर्षक प्रीकास्ट फेसिंग लगाने का काम तेजी से चल रहा है, अब तक 40 फेसिंग लग चुकी है और करीब 60 और लगाई जानी है। इसके अलावा 100 ट्रांसफारमर की पुरानी फेंसिग की मरम्मत कर ठीक किया जा रहा है। अब तक 27 फेसिंग की मरम्मत की जा चुकी है।

कम्पनी ने लोहे के पोल से होने वाले करंट के खतरे को देखते हुए इस साल करीब 500 पोल में विशेष रूप से तैयार किए पाइप लगाए हैं। अब तक तक तीन हजार पोल को सुरक्षित किया जा चुका है। इस साल बरसात के समय पाइप लगाए जा चुके पोल की जांच की जा रही है इसके बाद इन पोल को और प्रभावी तरीके सुरक्षित करने के लिए आईआईटी जोधपुर के साथ चर्चा की जाएगी जिससे करंट लगने कह घटनाओं को प्रभावी रूप से नियंत्रण किया जा सके।


उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए पब्लिक पार्क में कस्टमर केयर सेंटर खोला गया है। उपभोक्ता सभी तरह की समस्याओं के समाधान के लिए सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक इस सेंटर में आ सकते हैं। जूनियर अधिकारियों के स्तर पर यदि किसी समस्या का सामधान नहीं पा रहा है, तो वहां मौजूद उच्चाधिकारी तत्काल समाधान करेंगे। इसके अलावा कम्पनी हर महीने शुकवार को जनसुनवाई का आयोजन करती है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *