रेलवे : स्वतंत्रता दिवस पर बीकानेर से दिल्ली एरिया में पार्सल यातायात सुविधा रहेगी बंद

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारतीय रेलवे ने दिल्ली क्षेत्र के पांच प्रमुख स्टेशनों पर 12 से 15 अगस्त तक पार्सल बुकिंग और हैंडलिंग पर रोक लगा दी है।
बीकानेर मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबन्धक वीरेन्द्र जोशी ने बताया कि उक्त अवधि (12 से 15 अगस्त) में नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर संचालित एसएलआर, वीपी और डिमांड वीपी सहित सभी प्रकार के आवक-जावक पार्सल यातायात पर प्रतिबंध रहेगा। पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म को पार्सल पैकेज व पैकिंग सामग्री से मुक्त रखा जाएगा।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *