बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार रेंज स्तर पर पुलिस उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन 3 अगस्त से 14 अगस्त तक पुलिस मोटर ड्राइविंग स्कूल में किया जा रहा है।
रविवार को परीक्षा के तहत राजस्थान के विभिन्न जिलों से कुल 350 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 292 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लिया, जबकि 59 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा का आयोजन पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर रेंज ओमप्रकाश की अध्यक्षता में किया जा रहा है। परीक्षा समिति में उप महानिरीक्षक पुलिस, सीआईडी (सीबी), राजस्थान, जयपुर प्रहलाद सिंह कृष्णिया और जिला पुलिस अधीक्षक, बीकानेर मृदुल कच्छावा सदस्य के रूप में शामिल हैं।
इनके साथ संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी परीक्षा प्रक्रिया में मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप संपन्न करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा स्थल पर अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित नियमों एवं मापदंडों के अनुसार शारीरिक दक्षता का परीक्षण किया जा रहा है।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निगरानी में परीक्षा करवाई जा रही है।





