रेलवे : घर से भटकर बीकानेर पहुंचे बच्चों को चाइल्ड हेल्प डेस्क को किया सुपुर्द - Nidar India

रेलवे : घर से भटकर बीकानेर पहुंचे बच्चों को चाइल्ड हेल्प डेस्क को किया सुपुर्द

सीटीआई सुरेंद्र मीणा की सतर्कता से दो बच्चे सुरक्षित 

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 
उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में यात्रियों की सुरक्षा एवं संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया। गाड़ी संख्या 22738 में टिकट जांच के दौरान सीटीआई सुरेंद्र मीणा को दो बच्चे संदिग्ध अवस्था में यात्रा करते हुए मिले। पूछताछ करने पर बच्चों के घर से निकलकर आने की जानकारी सामने आई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीटीआई सुरेंद्र मीणा ने दोनों बच्चों को अपनी अभिरक्षा में लेकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की तथा बीकानेर रेलवे स्टेशन उन्हें सुरक्षित चाइल्ड हेल्प डेस्क, बीकानेर सुपुर्द कर दिया। जहां से उन्हें उनके माता-पिता को सुपुर्द किया।
चाइल्ड हेल्प डेस्क द्वारा आवश्यक कार्यवाही के बाद दोनों बच्चों को उनके माता-पिता को सकुशल सौंप दिया गया।
रेल प्रशासन ने सीटीआई सुरेंद्र मीणा की सतर्कता, संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए कहा कि रेल यात्रा के दौरान किसी भी संदिग्ध अथवा असहाय बच्चे की सूचना तत्काल रेलवे अधिकारियों, आरपीएफ अथवा चाइल्ड हेल्प डेस्क को देने से ऐसे बच्चों की समय पर सहायता सुनिश्चित की जा सकती है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *