बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
नापासर थाना पुलिस और आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में जब्त की गई अवैध शराब को आज नष्ट किया गया। पुलिस के अनुसार 14 मुकदमों में जब्त
4,031 लीटर से अधिक अवैध शराब जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नष्ट की गई।
थानाधिकारी कविता पूनिया के नेतृत्व में पांच अगस्त को आबकारी विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आबकारी विभाग की निस्तारण टीम की मौजूदगी में वर्ष 2025 के कुल 14 विभिन्न आबकारी मुकदमों में जब्त की गई 4,030.915 लीटर अवैध देशी-अंग्रेजी शराब एवं बीयर को संपूर्ण विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए नष्ट करवाया।
विधिक प्रक्रिया और पाण्डरिया तलाई पर विनष्टीकरणः- थाना नापासर की ओर से सीलशुदा जब्त माल-वजह सबूत को सुरक्षित तरीके से वाहन में लोड कर पाण्डरिया तलाई (नापासर) ले जाया गया। वहाँ जेसीबी मशीन की मदद से गहरा गड्ढा खोदकर आबकारी नियमों एवं कानूनी प्रावधानों के तहत पूरी शराब को नष्ट कर मिट्टी में दबाया गया।
मौके पर यह टीम रही मौजूद..
सुश्री कविता पूनिया,थानाधिकारी पुलिस थाना नापासर
संजीव कुमार पटावरी, जिला आबकारी अधिकारी, बीकानेर
प्रताप सिंह, सहायक आबकारी अधिकारी, आबकारी विभाग
पुष्पेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक (वृत्त ग्रामीण),भीमगिरी, अ.प्र.अ.
मनोज कुमार सहायक उपनिरीक्षक टीम प्रभारी
इमीचन्द हेड कांस्टेबल 55 (मालखाना प्रभारी)
चुन्नीलाल कांस्टेबल. 1567 (मालखाना सहायक)
रेवन्तराम कांस्टेबल. 1316 (वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी)





