राजस्थान : सीएम से मिली विधायक जेठानंद व्यास, विकास कार्यों को लेकर हुई चर्चा - Nidar India

राजस्थान : सीएम से मिली विधायक जेठानंद व्यास, विकास कार्यों को लेकर हुई चर्चा

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

बीकानेर पश्चिम विधायक  जेठानंद व्यास ने मंगलवार को जयपुर में मुख्यमंत्री  भजन लाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बीकानेर दौरे से पूर्व हुई इस बैठक में विधायक  व्यास ने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा आगामी योजनाओं की जानकारी दी।

विधायक  व्यास ने क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने स्थानीय गतिविधियों, आगामी निकाय चुनावों एवं प्रशासनिक विषयों पर भी बात रखी। विधायक ने जिले की वर्तमान स्थिति और विकास कार्यों के संबंध में फीडबैक दिया।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष प्रदेश स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बीकानेर में प्रस्तावित है। ऐसे में मुख्यमंत्री के दौरे और समारोह की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *