रेलवे : जलभराव के कारण डिब्रुगढ़-लालगढ़ बदले मार्ग पर चलेगी - Nidar India

रेलवे : जलभराव के कारण डिब्रुगढ़-लालगढ़ बदले मार्ग पर चलेगी

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

पूर्वाेत्तर रेलवे पर शिमलगुडी-सेलेंगहाट रेलखण्ड पर शिमलगुडी-नामति आलि स्टेशनों के मध्य शिमलगुडी यार्ड में जल भराव के कारण डिब्रुगढ-लालगढ -डिब्रुगढ एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ एक्सप्रेस जो  04 व 05 अगस्त को डिब्रुगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग डिब्रुगढ-नॉर्थ लखीमपुर-रंगापाडा नार्थ-रंगिया होकर संचालित होगी।

गाडी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ जो 02 अगस्त  को लालगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रंगिया-रंगापाडा नार्थ-नॉर्थ लखीमपुर- डिब्रुगढ होकर संचालित होगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *