बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
सद्भावना संगीत कला केंद्र की ओर से चार अगस्त को पार्श्व गायक किशोर कुमार की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर शाम पांच बजे नरेन्द्र सिंह ऑडिटोरियम में स्वारांजलि कार्यक्रम होगा।
आयोजन को लेकर रविवार को बैनर का विमोचन किया गया। आयोजक इकरामुद्दीन कोहरी ने बताया कि किशोर कुमार की याद में उनकी जयंति पर यह कार्यक्रम उन्हें सच्ची श्रद्धाजंली होगा। अध्यक्ष भारत प्रकाश श्रीमाली और मुख्य अतिथि डॉ कन्हैयालाल कच्छावा होंगे।
विमोचन में इकरामुद्दीन कोहरी, विवेकानंद आर्य, डॉ.राकेश सारस्वत, राजकुमार खड़गावत , सगीरदीन भाटी, जावेद मिर्जा, अकबर अली, रामकिशोर यादव, करणसिंह सिसोदिया, रंगा राजस्थानी राहुल, गिरधर किराडू और मो.आरिफ आदि मौजूद रहे।
Post Views: 11





