बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत शेरूणा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ सहित एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बनवारीलाल मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और निकेत कुमार पारीक पुलिस उप अधीक्षक, वृत श्रीडूंगरगढ़ के सुपरविजन में इमीचन्द पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी ने जाब्ता के साथ कार्रवाई की।
इस दौरान आम सड़क की पुलिस चौकी के पास सूडसर में विजयपाल पुत्र गिरधारीलाल जाट, उम्र 33 साल निवासी सूडसर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 03.93 गा्रम अवैध मादक पदार्थ एमडी जब्त किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया और अभियुक्त से अवैध मादक पदार्थ एमडी के संबंध में गहनतापुर्वक अनुसंधान जारी है।
Post Views: 7






