बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

लिंक रैक में देरी के चलते कुछ ट्रेनें रीशड्यूल रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाडी संख्या 14707, हनुमानगढ – दादर जो 25 जुलाई को हनुमानगढ से अपने निर्धारित समय 05:25 बजे के स्थान पर 01 घंटे की देरी से 06:25 बजे प्रस्थान करेगी।
वहीं तकनीकी कारण के चलते गाड़ी संख्या 54759, हनुमानगढ़ – सूरतगढ़ 25 जुलाई को हनुमानगढ से अपने निर्धारित समय 07:15 बजे के स्थान पर 02 घंटे की देरी से 09:15 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 22464, बीकानेर – दिल्ली सराय 25 जुलाई को बीकानेर से अपने निर्धारित समय 18.10 बजे के स्थान पर 01 घंटे 30 मिनट की देरी से 19.40 बजे प्रस्थान करेगी।
Post Views: 15






