रेलवे : इन स्टेशनों पर 28 दिनों तक अंडरब्रिज बंद रहेगी - Nidar India

रेलवे : इन स्टेशनों पर 28 दिनों तक अंडरब्रिज बंद रहेगी

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के रतनगढ़-चूरू खंड पर स्थित अंडरब्रिज संख्या 2E (किमी308/09-309/0), खुडेरा-रतनसरा ) वाहनों के आवागमन के लिए आगामी 28 दिनों तक बंद रहेगा। इस अंडरब्रिज पर ड्रेनेज सुधार कार्य एवं मरम्मत कार्य चलेगा। इसके चलते यह ब्रिज वाहनों के आवागमन के लिए 20.07.26 से आगामी 28 दिनों तक बंद रहेगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव के अनुसार आमजन से अनुरोध है कि उक्त अवधि में वाहनों के आवागमन के लिए अंडरब्रिज संख्या 2D (किमी 306/7-8, बड़ा खुडेरा-रतनसरा) व अंडरब्रिज संख्या 2F (किमी 311/1-2 खरिया- छोटा खुडेरा मार्ग ) सहित अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही रेलवे व प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों एवं निर्देशों का पालन करें।

चूरू-सीकर खंड पर इन दिनों में बंद रहेगा अंडरब्रिज…

बीकानेर रेल मंडल के चूरू–सीकर पर स्थित अंडरब्रिज संख्या 64 (किमी. 88/2-3) इस अंडरब्रिज का विस्तार कार्य होने के कारण, यह अंडरब्रिज वाहनों के आवागमन के लिए   27.06.26 से आगामी 28 दिनों तक बंद रहेगा।
ऐसे मेंआमजन उक्त अवधि में वाहनों के आवागमन के लिए ओवरब्रिज संख्या 63 A (किमी 87/2-4) सहित अन्य मार्गों वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते है। साथ ही रेलवे व प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों एवं निर्देशों का पालन करें।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *