...ताकि बारिश में बिजली से नहीं हो कोई हादसा, रखें सावधानी - Nidar India

…ताकि बारिश में बिजली से नहीं हो कोई हादसा, रखें सावधानी

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

इन दिनों शहर में बरसात मौसम है। ऐसे में बिजली से संबंधित जरा सी असावधानी बरतने पर भी विद्युत हादसों की आशंका बढ़ जाती है, लेकिन यदि पूरी सावधानी बरतें तो अनहोनी से बचा जा सकता है।
बीकेईएसएल के प्रवक्ता के अनुसार  ट्रांसफार्मर, पैनल बॉक्स, विद्युत लाइनें, विद्युत पोल, स्टे वायर आदि बरसात के दौरान गीले होने के कारण करंट उतरने की आशंका बढ़ जाती है। बीकेईएसएल की टीमें ऐसे स्थानों को चिन्हित कर करंट के संभावित खतरों को दूर करने के लिए पूरी तत्परता से लगी हुई है।

इसके लिए विद्युत तंत्र के आसपास के पेड़ों की टहनियों को काटने, खुले पैनल बॉक्स आदि को बंद करने, ट्रांसफार्मर की फेंसिंग सहित सभी कार्य नियमित तौर पर किए जा रहे है, लेकिन उपभोक्ताओं की जागरूकता भी इस खतरे से बचने व खुद को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है।
इन बातों का ध्यान रखें और करंट के खतरे से सुरक्षित रहें
– बारिश के मौसम में बिजली की लाइनों, ट्रांसफार्मरों, पैनल बॉक्स आदि से दूर रहें।
– विद्युत लाइनों पर आंकड़े डालने का प्रयास नहीं करें, बारिश के दौरान ऐसी गलती घातक हो सकती है।
– विद्युत तंत्र के आसपास नंगे पैर नहीं घूमें। अर्थिंग मिलने से आपको तेज करंट का झटका लग सकता है।
– किसी विद्युत लाइन, ट्रांसफार्मर या पैनल बॉक्स में चिंगारी उठती देख तत्काल 0141- 3532000 पर सूचित करें।
– बिजली के खंभे से अपने पालतू पशुओं को नहीं बांधें।
– बिजली के खंभों व तारों के आसपास कपड़े नहीं सूखाएं।
– बिजली के खंभों पर विज्ञापन बोर्ड, टीवी केबल, पम्पलेट आदि नहीं लगाएं।
– घर के सामने से गुजर रहे तारों पर प्लास्टिक के पाइप चीर कर नहीं चढ़ाएं, इनमें पानी भर जाने से करंट का खतरा बना रहता है।
– पार्कों या घरों के बाहर बच्चों को विद्युत तंत्र के आसपास नहीं खेलने दें।
– ट्रांसफार्मरों के नीचे कचरा नहीं फैंके, कचरे के चलते पशुओं का यहां जमावडा लगा रहता है, ऐसे में पशुओं को करंट लग सकता है।
– बरसात में खंभों पर लगे स्टे वायर को नहीं छूएं।
– कहीं भी विद्युत पोल, मकान, टीनशेड आदि में करंट आने की सूचना मिलती है तो इसकी सूचना कंपनी को 0141-3532000 पर तत्काल दें।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *