बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


ऑपरेशन नीलकंठ के तहत खाजूवाला और नया शहर थाना पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई की गई है। इनमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अवैध मादक पदार्थ भी बरामद किए गए है।

खाजूवाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 6.14 ग्राम चिट्टा स्मैक बरामद किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

आकांशा कुमारी, वृताधिकारी वृत खाजूवाला के निकटतम सुपरविजन और खाजुवाला पुलिस थाने की टीम ने कोहर सिहं उनि के नेतृत्व में मादक पदार्थ के साथ ही उपयोग में ली गई मोटरसाइकिल भी जब्त की है।



पुलिस के अनुसार खाजूवाला के वार्ड 22 निवासी सुखविन्द्र सिंह पुत्र सुबासिंह,जटसिख, उम्र 28 साल और रविन्द्र पुत्र भवानीशंकर, स्वामी, उम्र 26 साल को गिरफतार किया है। इनके खिलाफ प्रकरण एनडीपीएस एक्ट मे दर्ज कर, जांच समरवीर सिंह पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना पूगल को सौंपी गई है। पुलिस टीम में विशेष योगदान ओमप्रकाश कानि का रहा।
450 ग्राम अफीम के सहित एक गिरफ्तार, नया शहर थाना पुलिस की कार्रवाई…
नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत नया शहर थाना पुलिस ने एक शख्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से 450 ग्राम अफीम बरामद किया है। जानकारी के अनुसार थानाधिकारी नयाशहर कविता पूनिया के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित टीम ने आपराधिक घटनाओं व अवैध नशा में संलिप्त अपराधियों के संभावित ठिकानों पर लगातार गोपनीय नजर रखी।
अथक प्रयास किए और मुखबीर खास की इतला से भैरू कुटिया से अफीम बेचने की सूचना पर आरोपी बजरंग पुत्र महिराम बिश्नोई, उम्र 36 वर्ष, निवासी भाटों का बास, जम्भेश्वर नगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 475 ग्राम अफीम जब्त की है। आरोपी बजरंग के खिलाफ थाना हाजा पर अभियोग पंजिबद्ध किया गया। साथ ही मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था इस संबंध में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।
यह टीम रही सक्रिय…
कविता पूनिया पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी नयाशहर,हरपाल सिंह उप निरीक्षक,महेश चन्द कानि, प्रहलाद कानि,रविकुमार कानि,भवानी सिंह ने भागीदारी निभाई।
ताश के पतों पर दांव लगा रहे पांच गिरफ्तार…
नया शहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ताश के पतों पर दांव लगा रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 हजार 690 रुपए की नकदी भी जब्त की है।
गौरतलब है कि पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेंर रेंज, ओमप्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा की ओर से जुआ-सटटा व संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। वहीं थानाधिकारी नयाशहर कविता पूनिया के नेतृत्व में अभियान के तहत अधिक से अधिक कार्रवाई करने के लिए टीमों का गठन किया गया। साथ ही जुआ सटटा के संभावित ठिकानों पर लगातार गोपनीय नजर रखी गई। इस दौरान 05 जून को पुलिस थाना नयाशहर के चौखुंटी पुलिया के नीचे मोहल्ल से ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेलते हुये राजेन्द्र कुमार, अशोक, सलीम राठौड, पवन स्वामी, सोनु लौहार को गिरफ्तार कर कब्जे से जुआ रकम 10690/- रूपये नगदी को जब्त की है।







