रेलवे : बीकानेर मंडल के इन स्टेशनों पर अंडरब्रिज इतने दिनों तक रहेगा बंद - Nidar India

रेलवे : बीकानेर मंडल के इन स्टेशनों पर अंडरब्रिज इतने दिनों तक रहेगा बंद

रतनगढ़-सरदारशहर खंड पर चलेगा ड्रेनेज सुधार का काम, 28 दिन रहेगा बंद

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के रतनगढ़-सरदारशहर खंड पर स्थित अंडरब्रिज संख्या 8 ( किमी13/3-4), ग्राम गोलासर) वाहनों के आवागमन के लिए 28 दिनों तक बंद रहेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के अनुसार  अंडरब्रिज पर ड्रेनेज सुधार कार्य एवं मरम्मत कार्य चलेगा। यह अंडरब्रिज वाहनों के आवागमन के लिए 09 जुलाई से आगामी 28 दिनों तक बंद रहेगा।

ऐसे में रेलवे ने आमजन से अनुरोध किया है कि उक्त अवधि में वाहनों के आवागमन के लिए अंडरब्रिज संख्या 8XA (किमी 13/9-14, ग्राम गोलासर में स्थित) व अंडरब्रिज संख्या 7C (किमी 10/3-4 ग्राम नोसरिया) सहित अन्य मार्गों वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें । साथ ही रेलवे व प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों एवं निर्देशों का पालन करें।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *