एसपी मेडिकल कॉलेज के इन विभागों में 27 सीनियर रेजिडेंट पदों को मिली स्वीकृति - Nidar India

एसपी मेडिकल कॉलेज के इन विभागों में 27 सीनियर रेजिडेंट पदों को मिली स्वीकृति

विधायक  जेठानंद व्यास की पहल, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी और अन्य विभागों में 27 सीनियर रेजिडेंट पदों की मिली स्वीकृति 

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी और अन्य विभागों में 27 सीनियर रेजिडेंट पदों की स्वीकृति मिलने से चिकित्सा सेवाओं को बड़ी मजबूती मिलेगी। बीकानेर पश्चिम के विधायक  जेठानंद व्यास की पहल पर यह स्वीकृति मिली है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि विधायक जेठानंद व्यास के 10 मई 2026 के पत्र के संदर्भ में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी और अन्य विभागों में 27 सीनियर रेजिडेंट पदों की स्वीकृति 27 जनवरी 2026 को जारी की जा चुकी है। विभाग ने इसकी सूचना विधायक को भेजते हुए संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत कराया है।

विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि इन पदों के भरने से एनाटॉमी और अन्य विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी, मरीजों को जांच एवं उपचार में राहत मिलेगी तथा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीकानेर की चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए उनका प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *