कोलकाता : महानगर में बहेगी भक्ति की धारा, 15 जुलाई से होगा श्री शक्तिचंडी महायज्ञ

24 जुलाई तक होंगे वैदिक अनुष्ठान

-गुप्त नवरात्रि में विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना से होगा आयोजन

कोलकाता।
गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर महानगर में भक्ति की धारा बहेगी। जनकल्याण की कामना को लेकर श्री गोरखा महाराज सुशीला कृपा कुंज, टैगोर कैसल राजबाड़ी के प्रथम तल पर 15 से 24 जुलाई तक श्री शक्तिचंडी यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

यह धार्मिक आयोजन देवी शक्ति की आराधना, विश्व शांति, राष्ट्र की उन्नति, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना के उद्देश्य से संपन्न होगा।

मुख्य यजमान पं. दाऊ ओझा झालापाड़ा (धार्मिक सम्राट) रहेंगे। यज्ञाचार्य के रूप में पं. श्रीकांत छंगाणी कर्मकांडी ब्रह्मा एवं पं. गणेश जोशी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराएंगे।
आयोजकों के अनुसार यज्ञ का शुभारंभ 15 जुलाई को गणेश पूजन, पुण्याहवाचन एवं वैदिक विधि-विधान के साथ होगा। इसके बाद प्रतिदिन हवन, देवी पूजन, चंडी पाठ एवं विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। 24 जुलाई को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा।
आयोजन समिति ने बताया कि श्री शक्तिचंडी यज्ञ सनातन परंपरा का अत्यंत महत्वपूर्ण वैदिक अनुष्ठान है। ऐसी मान्यता है कि इस यज्ञ से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा परिवार, समाज और राष्ट्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं सद्भाव की भावना प्रबल होती है।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *