क्राइम : अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार, मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस की कार्रवाई - Nidar India

क्राइम : अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार, मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस की कार्रवाई

-01 अवैध देशी पिस्टल, 01 अवैध देशी कट्टा मय 04 जिन्दा कारतुस  जब्त

-ऑपरेशन नीलकंठ के तहत अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालोंं पर अलग-अलग थानों ने की कार्रवाई, एक महिला भी गिरफ्तार

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशे के खिलाफ चल रहे पुलिस के अभियान और अवैध हथियार रखने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। अलग-अलग थानों की पुलिस ने कार्रवाई की है।

अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस ने आज एक कार्रवाई करते हुए

थानाधिकारी  विजेन्द्र कुमार सीला के नेतृत्व में 27 जून को हीरासिंह सउनि मय थाना जाप्ता द्वारा दौराने गश्त मुताबिक ईत्तला के करणी रिको आवासीय काॅलोनी रोड़ बीकानेर पहुंचे तो मुखबीर ईत्तला के शख्स खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था। इसको पुलिस जाप्ते ने घेरा देकर रोका उसका नाम पता पुछा तो अपना नाम लक्ष्मीनारायण उर्फ राजा सोनी पुत्र हंसराज सोनी, उम्र 21 वर्ष, निवासी राजासर भाटीयान  बताया शख्स बावर्दी पुलिस के सामने संदिग्ध वस्तु छिपाने का प्रयास किया जिसको चेक किया गया तो उसके पास 01 अवैध देशी पिस्टल, 01 अवैध देशी कट्टा, 04 जिन्दा कारतुस मिले। इस पर पुलिस ने उसे गिरफतार कर आमर्स एक्ट की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्व किया गया। आरोपी से अवैध हथियार खरिफ फरोख्त के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।

यह टीम रही सक्रिय…
विजेन्द्र सीला पुलिस निरीक्षक पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद, हीरासिंह सउनि, सहीराम एचसी,
गोविन्दसिंह कानि,रवीन्द्र कानि ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

चार किलो डोडा पोस्त सहित एक गिरफ्तार…

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडा-पोस्त सहित एक शख्स को गिरफ्तार किया है।


थानाधिकारी विजेन्द्र कुमार सीला पुनि के नेतृत्व में सुरेश कुमार भादु उपनिरीक्षक मय थाना जाप्ता ने 27 जून को गश्त के दौरान रामपुरा बस्ती बाईपास रोड़, बीकानेर निर्माणाधीन लालगढ ओवरब्रिज के पास पहुंचे तो एक शख्स पुलिस जाप्ता को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे घेरा देकर रूकवाया, पूछताछ में सामने आया कि उसका नाम  श्याम सुन्दर पुत्र मेघदास, स्वामी,उम्र 56 साल निवासी गली नं. 02 रामपुरा बस्ती है। पुलिस ने उसके कब्जे से  अवैध मादक पदार्थ 04 किलोग्राम डोडा पोस्त (छिलका) जब्त किया गया जिस पर एनडीपीएस की धाराओं मे प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसधान थानाधिकारी पुलिस थाना नयाशहर द्वारा किया जा रहा है।

 

डोडा पोस्त चूरा सहित महिला गिरफ्तार, जसरासर पुलिस की कार्रवाई

जसरासर पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आलोकसिंह पुनि थानाधिकारी जसरासर ने टीम के साथ काकडा गांव में  सूचना संकलन कर विशेष भूमिका व मुखबीर की खास ईतला पर काकड़ा निवासी मनोज बिश्नोई की पत्नी बसंती, उम्र 34 साल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बिश्नोई के घर में महिला के कब्जे से 2 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद किया है, जो बिना लाइसेंस और अनुज्ञापत्र के पाया गया है। पुलिस के अनुसार एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में मनोज बिश्नोई पूर्व में वांछित है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 यह टीम रही सक्रिय…

आलोकसिंह थानाधिकारी,जसरासर,रविन्द्र सिंह,देवाराम हैडकानि,विष्णु कानि,कैलाश कानि सुमित कानि,भारती मकानि ने भागीदारी निभाई।

 

लूणकरनसर पुलिस ने मादक पदार्थ डोडा पोस्त सहित एक को किया गिरफ्तार

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत लूणकनसर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त सहित एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सोढ़वाली गांव निवासी तोलाराम पुत्र बनवारी लाल, उम्र 38 वर्ष के कब्जे से पुलिस ने 25.140 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है। पकड़े गए शख्स से पुलिस की पूछताछ जारी है।

 

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *