शिक्षा : वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नति को लेकर उठाई मांग - Nidar India

शिक्षा : वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नति को लेकर उठाई मांग

बीकानेर्, निडर इंडिया न्यूज। 

आरपीएससी से चयनित कनिष्ठ सहायक भर्ती 2018 के कार्मिकों को कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक पद पर पदौन्नति करने की मांग शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने उठाई है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने इस संबंध में निदेशक को ज्ञापन भेजते हुए जयपुर व बीकानेर संभाग के कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्मिकों की पदौन्नति करने के से वार्ता की।

इस दौरान  निदेशक ने बताया कि जयपुर से शोर्ट लिस्ट प्राप्त होने पर सकारात्मकता से  कार्यवाही की जाएगी।
आचार्य ने मांग उठाई है कि ज्ञापन पर तुरन्त कार्यवाही की जाये ताकि मंत्रालयिक कर्मचारियों व अधिकारियों को आर्थिक लाभ के साथ-साथ पदौन्नति का नुकसान ना हो।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *