क्राइम : चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, खाजूवाला पुलिस की कार्रवाई - Nidar India

क्राइम : चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, खाजूवाला पुलिस की कार्रवाई

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

खाजूवाला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के तीन आरोपियों को गिरफतार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए गए 13,35000 रुपए बरामद किए है। चक 17 बीडी निवासी गिरधारीराम मेघवाल ने 17 जून को थाने में इस संबंध में रिपोर्ट लिखवाई थी। परिवादी ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी ढाणी से रात्रि को सोहनलाल, बुटा‍सिह व दुलीचंद नायक ने घर में घुसकर संदुक मे रखे करीब 22 लाख रूपयें चोरी कर ले गए है। परिवादी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान श्रवण कुमार को सौंपा है।   थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार प्रजातप के सुपरविजिन और सहायक उपनिरीक्षक श्रवण कुमार ने मय टीम कार्रवाई करते हुए  सोहनलाल, बुटा‍सिह व दुलीचंद नायक को गिरफ्तार किया है। पुलिस चोरी गए रुपए में से तीनों आरोपियों के कब्जे से 13, 35,000 रूपयें बरामद किए है।
मादक पदार्थों के सप्लायर गिरफ्तार…

बीकानेर

मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस रखा है। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए मुक्ता प्रसाद नगर थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही अलग-अलग प्रकरणों में वांछित चल रहे थे। पुलिस के अनुसार इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थों के सप्लायर श्यामलाल कस्वां व शौफिन को गिरफतार किया है।

अवैध मादक पदार्थ रखने व खरीद फरोख्त करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही के क्रम में थानाधिकारी श्री विजेन्द्र कुमार सीला पुनि मय थाना जाप्ता द्वारा दो अलग- 2 प्रकरणों में वांछित अवैध मादक पदार्थ एमडी के सप्लायर आरोपी शौफिन भाटी, उम्र 32 साल, निवासी सर्वोदय बस्ती और व श्यामलाल कस्वां, उम्र 23 साल, निवासी सर्वोदय बस्ती को  गिरफतार किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

 यह टीम रही सक्रिय… 
विजेन्द्र कुमार सीला पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद,छगनलाल कानि,कैलाश कानि पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद,जसवंतराज कान. टीम सक्रिय रही।

नशीली टेबलेट सहित एक गिरफ्तार…

मुक्ता प्रसाद थाना नगर पुलिस ने  एक अन्य कार्रवाई  में एक युवक को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में 5400 प्रतिबंधित नशीली टेबलेटों सहित रविन्द्र  सहारण पुत्र  हेतराम जाट, उम्र 31 साल,निवासी  मुक्ताप्रसाद नगर हाल किरायेदार महोदव नगर को गिरफ्कतार किया है। इनके कब्जे से कुल 5400 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट  जब्त कर इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज  कर अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली  सविता डाल को सौंपा गया है।

 यह टीम रही सक्रिय…
सुरेश कुमार भादु पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद,छगनलाल कानि,गोमदराम कानि. हेमसिंह कानि मुक्ताप्रसाद नगर थाना ने भागीदारी निभाई।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *