बीकानेर के उदयवीर सिंह और आमिर हुसैन निभा रहे है अहम भूमिका


बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

मरुभूमि बीकानेर की माटी ने कई प्रतिभाशाली कलाकारों को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी कला के दम पर इस शहर का नाम देशभर में गौरान्वित किया है। इसमें कई उदयमान कलाकार ऐसे है जो आज माया नगरी में अभिनय का लोहा मनवा रहे हैं। ऐसे ही प्रतिभाशाली कलाकारों से सजी नई वेब सीरीज “डाकन” की शुटिंग इन दिनों जयपुर में चल रही है। इस सीरीज में बीकानेर के उदयवीर सिंह लीड रोल निभा रहे हैं। वहीं बीकानेर के ही आमिर हुसैन भी अहम भागीदारी निभा रहे हैं।

हास्य कलाकार के.के.रंगा के अनुसार स्टेज ऐप और सनशाइन प्रोडक्शन की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘डाकन’ इन दिनों जयपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में बड़े स्तर पर शूट की जा रही है। सीरीज में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं बीकानेर के उदयवीर सिंह, जो बीते पांच साल से मुंबई में बतौर अभिनेता सक्रिय हैं। वे इस प्रोजेक्ट के साथ अपनी पहली बड़ी वेब सीरीज में लीड रोल निभा रहे हैं।






वहीं, बीकानेर के ही थिएटर कलाकार आमिर हुसैन भी सीरीज में एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली किरदार में नजर आएंगे। जयपुर के पास स्थित धुलागढ़ सहित कई लोकेशनों पर इसकी शूटिंग जारी है। ‘जमनापार’, ‘ये मेरी फैमिली’ समेत कई चर्चित प्रोजेक्ट्स दे चुके सनशाइन प्रोडक्शन की ओर से निर्मित यह सीरीज स्टेज ऐप के लिए बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही है।







