बीकानेर : नगर निगम में आयोजित हुआ शहरी सेवा शिविर, आमजन के हुए कार्य   - Nidar India

बीकानेर : नगर निगम में आयोजित हुआ शहरी सेवा शिविर, आमजन के हुए कार्य  

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

नगर निगम मुख्य कार्यालय में शुक्रवार को शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। नगर निगम आयुक्त  सिद्धार्थ पलनीचामी ने शिविर का निरीक्षण किया। शिविर प्रभारी और निगम उपायुक्त  सुमित्रा बिश्नोई मौजूद रही। आयुक्त ने हेल्प डेस्क पर प्राप्त समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

शिविर के दौरान आमजन को विभिन्न नागरिक सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया तथा प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में नामांतरण के 3, कब्जा नियमन के 8 और 69A के तहत नवीनतम पट्टे के 3 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में जन्म एवं मृत्यु पंजीयन के 175, विवाह पंजीयन के 18 तथा ईडब्ल्यूएस (EWS) के दस आवेदनों का निस्तारण कर पात्र नागरिकों को राहत दी गई। इस दौरान खाद्य सुरक्षा के 8 और जन आधार से संबंधित कुल 199 आवेदन प्राप्त हुए और पेंशन के 4 आवेदन सत्यापित किए गए। यूडी टैक्स के 6 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 7 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। इससे इन्हें स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आमजन को योजनाओं की जानकारी दी गई। चिकित्सा विभाग द्वारा 48 मरीजों को परामर्श और 88 लोगों को चिकित्सा का लाभ दिया गया
स्ट्रीट लाइट के 2 प्रकरण प्राप्त हुए। वहीं 5 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। आमजन को भूमि पट्टों, फायर एनओसी, यूडी टैक्स, भवन निर्माण स्वीकृति सहित नगर निगम की विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। सफाई व्यवस्था से संबंधित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण किया गया। जलदाय विभाग को 3, सार्वजनिक निर्माण विभाग को 1 ओर बीकेईएसएल को 2 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका निस्तारण कर दिया गया।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *