बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


उत्तर पश्चिम रेलवे में अब इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ रहे हैं। इसी कड़ी में तीन जोड़ी ट्रेनें अब इलेक्ट्रिक इंजन के साथ चलेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 14525/14526, अम्बाला-श्रीगंगानगर ट्रेन 16 जून से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।

वहीं गाडी संख्या 12481/12482, दिल्ली-श्रीगंगानगर ट्रेन दिल्ली से 17 जून से एवं श्रीगंगानगर से 18 जून से इलेक्ट्रिक इंजन के साथ चलेगी। साथ ही गाडी संख्या 12455/12456, दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन दिल्ली सराय से 17 जून से एवं बीकानेर से 18 जून से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।

गाडी संख्या 22723/22724, नांदेड़-श्रीगंगानगर ट्रेन नांदेड से 18 जून से एवं श्रीगंगानगर से 20 जून से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।



Post Views: 7







