अण्डर 11 और अंडर 17 आयु वर्ग में दिखाया जोश, पहले दिन 60 खिलाड़ियों ने मोहृरे लडाए


बीकानेर,निडर इंडिया न्यूज।

बीकानेर जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में गुरुवार से बेसिक इंग्लिश स्कूल में जिला शतरंज प्रतियोगिता का आगाज हुआ। जहां पर अंडर 11 और अंडर 17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने जोर-आजमाईश की। प्रतियागिता का शुभारंभ रामजी व्यास ने मोहर चलकर की। पहले दिन 60 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। इस मौके रामजी व्यास ने कहा कि शतरंज एक ऐसा खेल है जो हमको शिक्षा देता है कि यदि हम अपने छोटे छोटे सदस्य की सही परवरिश करें तो वह भी वजीर बन जाता है।

इसी प्रकार आज जिस प्रकार छोटे छोटे बच्चों को उनके माता पिता प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आए हैं, आप में से ही कोई बच्चा विश्व शतरंज में बीकानेर का नाम करेगा।




इसी अवसर पर बीकानेर जिला शतरंज संघ के सचिव एडवोकेट शैलेष गुप्ता ने बताया कि बीकानेर जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में हो रही प्रतियोगिता में 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में 40 बालक और बालिकांए और 11 वर्ष से कम आयु वर्ग में 22 प्रतिभागी भाग ले रहे है। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम चार विजेता खिलाडियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होगा।
एस एल हर्ष ने कहा कि मेहनत का परिणाम सफलता है जो बच्चे आज लगन से मेहनत कर रहे थे उन्होने आज विश्व शतरंज में भारत का नाम रोशन किया है। इसी प्रकार यदि आपने भी लगन के साथ मेहनत की तो आप में से कोई विश्वनाथन आनन्द, डी. गुकेश अथवा प्रज्ञानन्दन बनेगा।
बीकानेर शतरंज संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल बोडा ने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नही होता है। इसके लिए निरन्तरता की आवश्यकता होती है। मै सभी बच्चों और उनके माता पिता को शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। इसी अवसर पर सभी मंचस्थ ने छोटे छोटे बच्चों के साथ मोहरा चल कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।
प्रतियोगिता में हर्षवर्धन सिंह, दक्ष सिंह, चेतन खत्री, अनन्या सांख्ला, आरव दाधीच, एकलव्य गोस्वामी, अदित्य जोशी, नव्य व्यास, अविका, डिम्पल अग्रवाल जैसे रेटेड प्रतिभागी भाग ले रहे है।
बीकानेर शतरंज संध के कोषाध्यक्ष हनुमान अग्रवाल ने कहा कि हम सभी बच्चों और अभिभावकों का अभिनन्दन करते है यदि कोई भी प्रतिभागी देर से कल भी आएंगे तो उसको प्रतियोगिता मे खेलने का अवसर दिया जायेगा।
इस प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में कपिल पंवार, भानू आचार्य, बुलाकी हर्ष, आनन्द व्यास, शिवरतन और शिवम पुरोहित है। जिनको प्रविष्टी दी जा सकती है। कल प्रातः 9.00 बजे दुसरा चक्र खेला जाएगा।







