रेलवे : इन स्टेशनों के बीच चलेगा आरयूबी निर्माण कार्य, यह ट्रेनें रहेगी रद्द - Nidar India

रेलवे : इन स्टेशनों के बीच चलेगा आरयूबी निर्माण कार्य, यह ट्रेनें रहेगी रद्द

बीकानेर, जयपुर, निडर इंडिया न्यूज। 

उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से जोधपुर मंडल के समदडी-लूनी रेलखण्ड के मध्य सतलाना यार्ड में समपार फाटक संख्या 227 पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई ट्रेनें प्रभावित रहेगी।

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 74839, भगत की कोठी-बाडमेर रेलसेवा  14 व 21 जून को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 74840, बाडमेर-भगत की कोठी  15 और 22 जून को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14896, बाडमेर-भगत की कोठी जो 14  व 21 जून को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह समदडी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा समदडी-भगत की कोठी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 14893, भगत की कोठी- पालनपुर 14 व 21 जून को भगत की कोठी के स्थान पर समदडी से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा भगत की कोठी-समदडी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 20485, जैसलमेर-साबरमती 14 और 21 जून को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया लूनी-मारवाड-महेसाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा पाली मारवाड, मारवाड जं., रानी, फालना, सुमेरपुर जवाई बांध, पिंडवाडा, आबूरोड, पालनपुर, सिद्धपुर व ऊंझा स्टेशनों पर ठहराव करेगी और मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दुदाडा, समदडी, मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड भीनवाल, रानीवाडा, धनेरा, भीलडी व पाटन स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

2. गाडी संख्या 20486, साबरमती- जैसलमेर रेलसेवा जो 14 और  21 जून को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-मारवाड-लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा ऊंझा, सिद्धपुर, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, सुमेरपुर जवाईबांध, फालना, रानी, मारवाड जं. व पाली मारवाड स्टेशनों पर ठहराव करेगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा पाटन, भीलडी, धनेरा, रानीवाडा, मारवाड भीनवाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदडी व दुदाडा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

रीशडयूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर 20 जून को ऋषिकेश से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *