बीकानेर : ऑन लाइन चालान पर लगे अंकुश, आबादी को देखते हुए ऑटो की परमिट स्कोप बढ़ाया जाए, श्रमिम नेता किराडू ने उठाई मांग - Nidar India

बीकानेर : ऑन लाइन चालान पर लगे अंकुश, आबादी को देखते हुए ऑटो की परमिट स्कोप बढ़ाया जाए, श्रमिम नेता किराडू ने उठाई मांग

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

बीकानेर विकास प्राधिकरण बनने के बाद अब क्षेत्र फैल गया है, ऐसे में ऑटो के लिए परमिट स्कोप बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर आज इंटक नेता हेमंत किराड़ू के नेतृत्व में श्रमिक नेताओ ने आरटीओ अनिल पांड्या और डीटीओ संजीव कुमार से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान श्रमिक नेताओं ने अवगत कराया कि पहले तो बीकानेर नगर विकास न्यास था, लेकिन अब बीडीए बन गया है। ऐसे में परमिट स्कोप में बढ़ोत्तरी की जाए। साथ ही बीकानेर की सड़कों की स्थिति दयनीय है।

उसमें सुधार की जरुरत है। शहर में ऑटो स्टैण्ड का विस्तार किया जाए साथ ही ऑन लाइन चालान काटने पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। ताकि वाहन चालकों को बेवजह परेशान नहीं होना पड़े। प्रतिनिधि मंडल में हेमन्त किराडू के नेतृत्व में समीर खान, जाकिर पडिहार, राधा किसन स्वामी शामिल थे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *