नशे पर अंकुश लगाने के लिए सामाजिक जागरूकता जरूरी: घुमरिया - Nidar India

नशे पर अंकुश लगाने के लिए सामाजिक जागरूकता जरूरी: घुमरिया

अपराध नियंत्रण के लिए किए गए कार्यों की ली समीक्षा बैठक

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के लिए बीकानेर आए अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस मुख्यालय हवासिंह घुमरिया ने आज सदर सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा की।

इससे पहले उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और जवानों और अधिकारियों की समस्याओं को भी सुना। एडीजीपी घुमरिया ने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य है कि जो कार्य चल रहे हैं, उनमें और क्या बेहतर किया जा सकता है, ताकि कुछ अच्छा और किया जा सके। वहीं, उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित सीमावर्ती जिलों के दौरे को लेकर कहाकि जो भी निर्देश मिलेंगे उनके अनुसार और बेहतर काम करने का प्रयास किया जाएगा।

जिले में बढ़ते नशे को लेकर उन्होंने चिंता व्यक्त की और कहाकि यह समस्या पूरे प्रदेश की हो गई है।पुलिस लगातार इस पर काम कर रही है लेकिन इससे पूरी तरह रोकने में सभी लोगों का सहयोग जरूरी है ताकि इसे रोका जा सकता है। सामाजिक जागरूकता होने से नशा कारोबार और नशावृत्ति पर अंकुश लगाया जा सकता है। बैठक में आईजी ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *