बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।




पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर ने बंद मकान में नकबजनी कर सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी करने वाले दो शातिर नाबालिगों को निरुद्ध किया है। पुलिस ने घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के अनुसार परिवादी शिवराज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह परिवार सहित अपने गांव गए हुए थे। वापस लौटने पर मकान के ताले टूटे मिले और घर से सोने-चांदी के आभूषण, तिजोरी सहित अन्य सामान चोरी मिला। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
थानाप्रभारी विजेंद्र सिला के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच के दौरान पूर्व में चालानशुदा बदमाशों से पूछताछ और तकनीकी जानकारी के आधार पर दो नाबालिगों को चिन्हित कर निरुद्ध किया गया।
दोनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर बाल सम्प्रेषण गृह भेज दिया गया है। चोरी गए सामान की बरामदगी को लेकर पुलिस जांच जारी है।






