धर्म-कर्म : नवाह्न परायण पाठ में कई प्रसंगों की व्याख्या, राम-सीता विवाह और लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने श्रोताओं को किया भावविभोर - Nidar India

धर्म-कर्म : नवाह्न परायण पाठ में कई प्रसंगों की व्याख्या, राम-सीता विवाह और लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने श्रोताओं को किया भावविभोर

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

मानस प्रचार समिति लखोटिया चौक कीओर से नृसिंह सत्संग उद्यान में चल रहे श्री नवाह्न परायण पाठ के तीसरे दिन कई प्रसंगों की वयाख्या कथा वाचन ने की। इस दौरान लक्ष्मण-परशुराम संवाद, राम-जानकी विवाह सहित प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

कथा वाचक जोधपुर के पंड़ित गिरधर गोपाल और सुशील आसोपा ने पार्वती जी को रामकथा सुनना,सती का मोह और शिवजी की कथा की महिमा का वर्णन,प्रभु राम और लक्ष्मण का विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा के लिए जाना,ताड़का राक्षसी का वध की सप्रसंग व्याख्या की।

कथा के दौरान पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नवाह्न परायण को जीवन में सभी संकटों को दूर करने का एक माध्यम बताया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष राजेश चूरा,सचिव राजेंद्र पुरोहित,बलभद्र व्यास,किशन आसोपा,हरि व्यास,बलदेव प्रसाद,विक्रम आदि ने डॉ कल्ला का सम्मान किया।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *