बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।




अपर मंडल रेल प्रबन्धक रूपेश कुमार ने लुहारू स्टेशन का दौरा किया गया। उन्होंने अपने दौरे में लुहारु स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत 16.15 करोड़ की लागत से चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
उन्होंने प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट खिड़की ए यात्री सुविधाओं आदि का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश दिए। अपर मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लुहारू स्टेशन का 45 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है एवं शेष कार्य को शीघ्र पूरा किया जाएगा।
अपर मंडल रेल प्रबंधक ने अपने दौरे में महेन्द्रगढ़ स्टेशन का दौरा भी किया उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 13.59 करोड़ की लागत से चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया उन्होंने बताया कि चुरु स्टेशन का 85% कार्य पूरा हो चुका है, शेष कार्य को शीघ्रता से पूरा किया जाएगा। उन्होनें इस पुनर्विकसित हो रहे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज, स्टेशन, टिकट खिड़की प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस स्टेशन पर भवन के समरूप में बड़े स्तर पर सुधार कार्य, स्टेशन की ओर आने-जाने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रावधान का कार्य, बाउंड्री वॉल, सर्कुलेटिंग एरिया में सौंदर्य करण, दोपहिया, चौपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधा, बुकिंग ऑफिस रिटायरिंग रूम आदि में सुधार, नए टॉयलेट ब्लॉक्स लगाए गए हैं।
उपरोक्तकार्यो के अलावा सौंदर्य वर्धन के लिए एलइडी लाइटिंग भी की गयी है। सभी सुविधाओं का दिव्यांगजनों तक पहुंच बनाने के लिए उपयुक्त साइनेज भी लगाया गया है । इस स्टेशन पर कला एवं संस्कृति का समन्वय करते हुए दीवारों एवं छतों पर आकर्षक पेंटिंग भी की गयी है l
इसके अलावा यात्री सूचना प्रणाली में सुधार हेतु के कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टीलाइन डिस्पले बोर्ड्स, सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलइडी स्क्रीन्स तथा जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक भी लगाया गया है ।
अपर मंडल रेल प्रबंधक ने अपने दौरे में कोसली स्टेशन पर 13.80 करोड़ की लागत से हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया उन्होंने बताया कि कोसली स्टेशन पर 98% कार्य पूरा हो चुका है एवं शेष कार्य को तीव्र गति से पूरा किया जाएगा।
अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश कुमार ने झाड़ली स्टेशन पर मल्टी डिसीप्लिनरी कमेटी के साथ रनिंग रूम का दौरा किया एवं अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अपर मंडल रेल प्रबंधक ने चरखी दादरी स्टेशन पर 13.50 करोड़ की लागत से हुए पुनर विकास कार्यों का अवलोकन किया उन्होंने बताया कि स्टेशन पर 99% कार्य पूरा हो चुका है।
अपर मंडल रेल प्रबंध के रूपेश कुमार ने अपने दौरे में भिवानी स्टेशन पर 16.53 करोड़ की लागत से हुए पुनर्विकसित कार्यों का अवलोकन किया, और बताया कि भिवानी स्टेशन पर 99% काम पूरा हो चुका है शेष कार्य को शीघ्र पूरा किया जाएगा।
भिवानी स्टेशन पर अपर मंडल रेल प्रबंधक ने मल्टी डिसीप्लिनरी कमेटी के साथ रनिंग रूम का दौरा एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्टेशन की प्रकाश व्यवस्था, सुगम,निर्बाध एवं निरंतर तकनीकी रेल कार्यों के संचालन हेतु हरित ऊर्जा उत्पादन सोलर ऊर्जा प्लांट भी स्थापित किया जायेगा ।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उक्त सभी स्टेशनों के पुनर्विकसित होने से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी,आवागमन सुगम होगा एवं व्यापारी वर्ग भी लाभान्वित होगा।
इस निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल अभियंता (दक्षिण) अमन अग्रवाल, मंडल अभियंता विष्णु चौधरी (पूर्व), वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक भूपेश यादव, वरिष्ठ मैकेनिकल इंजीनियर (c&w) मुकेश यादव, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अजय सिंह सेंगर, वरिष्ठ मंडल मैकेनिकल इंजीनियर (पावर) विजेंद्र मीना, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विद्युत सामान्य आदित्य लेघा, खंड वाणिज्य निरीक्षक गौतम कुमार सहित रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।






