खेल : राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 30 से, मंत्री ने किया पोस्टर का विमोचन - Nidar India

खेल : राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 30 से, मंत्री ने किया पोस्टर का विमोचन

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 30 एवं 31 मई को सादुल स्पोर्ट्स स्कूल में आयोजित होने जा रही राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) के पोस्टर का विमोचन किया।

इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष  हेमाराम जाट तथा जिला साइक्लिंग संघ के सचिव  सुरेंद्र कूकना उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं संचालन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *