बीकानेर : केन्द्रीय मंत्री ने चलाई साइकिल, दिया फिटनेस का संदेश - Nidar India

बीकानेर : केन्द्रीय मंत्री ने चलाई साइकिल, दिया फिटनेस का संदेश

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की प्रेरणा से बीकानेर में चल रहे ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान की 26वीं कड़ी में रविवार को केंद्रीय मंत्री  अर्जुन राम मेघवाल ने साइक्लिंग करते हुए आमजन को स्वस्थ रहने, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

जिला साइक्लिंग संघ द्वारा सीजीएसटी और कस्टम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर रोड स्थित कस्टम विभाग कार्यालय परिसर से प्रारंभ कार्यक्रम में  मेघवाल ने सैकड़ों साइकिल धावकों के साथ साइक्लिंग की शुरुआत की।  मेघवाल के नेतृत्व में साइकिल धावकों का यह काफिला जयनारायण व्यास कॉलोनी, मूर्ति सर्किल, पंचशती सर्किल, भ्रमण पथ, गांधी पार्क होते हुए पुनः सीजीएसटी कार्यालय पहुंचा।

इस दौरान  मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने के संकल्प में फिटनेस और खेलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश के नागरिक स्वस्थ रहेंगे, तो विकास में उनका योगदान रहेगा। इसके लिए साइक्लिंग जैसे खेलों को बढ़ावा देना जरूरी है।  मेघवाल ने कहा कि बीकानेर में 23 नवंबर 2025 को टू-डी-थार के साथ प्रत्येक रविवार को शुरू हुआ यह अभियान लगातार जारी है तथा देशभर में ‘हम फिट, तो इंडिया फिट’ का संदेश पहुंचा रहा है।

सीजीएसटी के अधीक्षक  धर्मेंद्र उपाध्याय ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा समय-समय पर खेलों को प्रोत्साहित करने वाले आयोजन किए जा रहे हैं। जिला साइक्लिंग संघ के सचिव  सुरेंद्र कूकणा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री  मेघवाल की आह्वान पर बीकानेर के साइकिल धावक और आमजन प्रत्येक रविवार 1 घंटे साइक्लिंग करते हुए अभियान को गति दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यह अभियान अनवरत चलता रहेगा। इस दौरान संतोषानंद महाराज, राजकुमार पन्नू, मनोज कुमार जाट, मनोज गोस्वामी, निकिता बंसल, शिवानी भाटी, इतिशा, मुस्कान, आशना, वृंदा राठौड़, लेखरघा, राजू खान, अशोक घाट, राजेश चौधरी, लालचंद जीनगर, दीपक, श्रवण कुमार भाम्भू, खुशे खान, सुरेश गुप्ता, सुनील पंवार, हेमराम, मनीष मेघवाल, अभिषेक, सुखमीत, जितेंद्र सिंह, सतीश सहित विभागीय कार्मिक, साइक्लिस्ट और आमजन मौजूद रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *