बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।




महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत चल रहे विकास कार्यों का आयुक्त ईजीएस पुष्पा सत्यानी ने शनिवार को पंचायत समिति पांचू क्षेत्र में निरीक्षण किया।
सत्यानी ने ग्राम पंचायत जेगला एवं जयसिंहदेसर मगरा में नर्सरी विकास, पौधारोपण और सरकारी कार्यालय परिसर में पौधारोपण संबंधी कार्यों का जायजा लिया।
उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए पौधों के संरक्षण और नियमित सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने कार्यस्थलों पर श्रमिकों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का निरीक्षण भी किया।
अधिकारियों को निर्देशित किया कि मनरेगा के सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं। साथ ही जनहित के कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष ध्यान रखने को कहा। इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता धीरसिंह गोदारा, अधिशाषी अभियंता ईजीएस अशोक गहलोत, विकास अधिकारी पांचू जसवंत विश्नोई, सहायक अभियंता सदासुख, कनिष्ठ तकनीकी सहायक सीताराम गोदारा, विनोद लालवानी, शंकरलाल सहित अन्य कार्मिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।






