बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।




जय नारायण व्यास कॉलोनी पम्प हाउस में रखरखाव कार्य, के चलते जलापूर्ति समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।
जलदाय विभाग के अनुसार जयनारायण व्यास कॉलोनी जलाशय से होने वाली जलापूर्ति क्षेत्र, व्यास कॉलोनी सेक्टर-1, सेक्टर-2, चाणक्य नगर और खींचड़ निवास वाली गली एवं आसपास के क्षेत्रों में निर्धारित समय शाम 4:30 बजे से 6 बजे के स्थान पर कल 17 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जलापूर्ति की जाएगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर उत्पादन वितरण उपखंड 11 के सहायक निदेशक राजेंद्र चौहान ने यह जानकारी दी।
Post Views: 21






