सुयश : बीकानेर की बेटी तान्या सामसुखा बनी ऑल इंडिया टॉपर, 500 में से 499 अंक प्राप्त किए हासिल - Nidar India

सुयश : बीकानेर की बेटी तान्या सामसुखा बनी ऑल इंडिया टॉपर, 500 में से 499 अंक प्राप्त किए हासिल

बीकानेर,निडर इंडिया न्यूज। 

प्रतिमाओं की इस शहर में कमी नहीं है। खासकर बालिका शिक्षा में लगातार बेटियां अपना उम्दा प्रदर्शन कर शहर को गौरान्वित कर रही है। आज सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के विज्ञान वर्ग परिणाम में शहर की होनहार छात्रा तान्या सामसुखा ने 500 में से 499 अंक हासिल किया है।  सामसुखा ने 99.80 प्रतिशत के साथ ऑल इंडिया टॉपर कर बीकानेर का नाम पूरे देश में रोशन किया है। तान्या की उपलब्धि के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।

तान्या की इस शानदार सफलता पर भाजपा नेता मोहन सुराणा, कुणाल कोचर, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, जतिन सहल, अमित चोपड़ा एवं सुशील शर्मा ने तान्या और उनके परिवार को शुभकामनाएं दी है।

परिजनों ने कहा कि तान्या ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है, जो पूरे बीकानेर के लिए गर्व की बात है तान्या की यह उपलब्धि प्रदेश और देशभर के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने तान्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय में वह देश और समाज का नाम और अधिक रोशन करेंगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *