बीकानेर : अन्नपूर्णा रसोई का कलेक्टर ने लिया जायजा, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश - Nidar India

बीकानेर : अन्नपूर्णा रसोई का कलेक्टर ने लिया जायजा, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

-नोखा में राजकीय छात्रावास और अन्नपूर्णा रसोई सहित विभिन्न कार्यालयों में पहुंचे 

बीकानेर,निडर इंडिया न्यूज। 

जिला कलेक्टर  निशान्त जैन ने मंगलवार को नोखा के डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय छात्रावास तथा नगर पालिका द्वारा संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया।

जिला कलेक्टर ने अंबेडकर छात्रावास में आवासित बच्चों के लिए आवास, भोजन, स्वच्छता, सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने बच्चों से व्यवस्था सम्बंधी फीडबैक लिया और उन्हें आगे बढ़ने की सीख दी। उन्होंने छात्रावास की क्षमता और वर्तमान में प्रवेश की स्थिति की जानकारी ली।

जिला कलेक्टर ने  अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया और भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रतिदिन के मेन्यू के बारे में जाना और लाभार्थियों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रसोई में पेयजल, साफ-सफाई और गर्मी के मद्देनजर कूलर और पंखों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। उन्होंने भोजन करने वाले लाभार्थियों से व्यवस्थाओं के बारे में जाना।

जिला कलेक्टर ने नोखा के उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और उप कोष कार्यालय का अवलोकन किया। कार्यालयों की विभिन्न शाखाओं के कार्यों के बारे में जाना। अधिकारियों को नियमित जनसुनवाई, रात्रि चौपाल और भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पत्रावली बेवजह लंबित नहीं रहे। संपर्क पोर्टल के प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण किया जाए। प्रत्येक अधिकारी आमजन को अधिक से अधिक राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य करें।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *