बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।




नया शहर थाना क्षेत्र में हरोलाई हनुमान मंदिर के समीप स्थित एक गोदाम के ताले तोड़कर सामान पर हाथ साफ करने के मामले का नया शहर थाना पुलिस ने आज पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस प्रकरण में चार लोगों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया माल भी उनसे बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 3 मई को अन्त्योदय नगर निवासी परिवादी जयप्रकाश ने इस संबंध में रिपोर्ट लिखवाई थी कि हरोलाई हनुमान मंदिर क्षेत्र में गोविन्द पैलेस के पीछे उनका गोदाम है।
जहां पर वो 27 अप्रेल को रात करीब आठ बजे ताला लगाकर गए थे, लेकिन अगले दिन सुबह 11 बजे जब वो वापस आए तो देखा कि गोदाम के ताले टूटे हुए है। उसमें रखा सामान जिसमें मुख्य तौर पर गैस से भीरे तीन सिलेण्डर, एल्मुनिय की दो बड़ी परातें, तीन टोपिया, बीस खोमचे, तेल और घी का एक-एक पीपा सामान और 3400 रुपए नकद अज्ञात लोगों ने चोरी कर लिया है। पुलिस ने धारा 331(4),305(ए),317(2) तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया।
नयाशहर थ्रानाधिकारी रोहित चौध्ररी पीएस (प्रो0) के नेतृत्व में क्षेत्र में 05 मई को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरियों के संबंध में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम ने मुखबीरों से आसूचना संकलन कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश व पतारशी की गई। साथ ही मुखबीरों चोरी करने वालो अज्ञात चोरो का खुलासा से आसूचना संकलन कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरी करने वालो अज्ञात चोरो का खुलासा किया। इसमें पूर्व के आरोपी प्रेमकुमार उर्फ प्रेमरतन, तालिफ उर्फ तालिब उर्फ धोलिया,पुखराज व गौरीशंकर को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। साथ ही चोरी किए गए सामान को शत प्रतिशत बरामद किया और चोरों को जेसी करवाया गया।
इस मामले में पुलिस ने प्रेमकुमार उर्फ प्रेमरतन उर्फ ढकणिया पुत्र शंकरलाल माली, उम्र 51 साल निवासी हैदर मजिसद के पास गोपेश्वर बस्ती, तालिफ उर्फ तालिब उर्फ धोलिया पुत्र दीन मोहम्मद, उम्र 45 साल, निवासी मदिना मजिस्द के पास मस्ताना चौक, पुखराज पुत्र जेठाराम कुम्हार, उम्र 35 साल, निवासी पशु चिकित्सालय के पास सर्वाेदय बस्ती पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर और गौरीशंकर पुत्र रामरतन सुथार, उम्र 60 साल,निवासी पूगल रोड हनुमान मंदिर के पास बंगलानगर को गिरफ्तार किया है।






