खेल : जिला स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 14 मई को - Nidar India

खेल : जिला स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 14 मई को

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में 14 मई को जिला स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता महाराजा करणी सिंह स्टेडियम एवं सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर में सुबह 7 बजे से शुरू होगी।

संघ सचिव  सुधांशु कश्यप ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा एफआईआई आईडी साथ लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी अपनी एंट्री 13 मई 2026 तक एक्टिव स्पोर्ट्स एंड सप्लीमेंट्स, पंचशती सर्किल अथवा मोबाइल नंबर 7014593566 पर अनिवार्य रूप से करवाएं। निर्धारित तिथि तक एंट्री नहीं करवाने वाले खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इन प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
कश्यप ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, 10000 मीटर दौड़ , 20 किलोमीटर वॉक, लॉन्ग जंप, हाई जंप, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, हैमर थ्रो, हर्डल्स तथा पोल वॉल्ट सहित विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *