कृषि : किसानों को कराया आधुनिक ऋण योजनाओं से अवगत - Nidar India

कृषि : किसानों को कराया आधुनिक ऋण योजनाओं से अवगत

-पंजाब नेशनल बैंक का आउटरीच कार्यक्रम  

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

पंजाब नेशनल बैंक⁠ की ओर से आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह राष्ट्रीय स्तर पर था। इसी क्रम में बीकानेर मण्डल कार्यालय ने भी एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें  बड़ी संख्या में किसानों एवं बैंक ग्राहकों ने भाग लिया। कृषि ऋण को बढ़ावा देने एवं किसानों को बेहतर बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने, किसानों को आधुनिक कृषि, कृषि आधारित व्यवसाय एवं कृषि विकास के लिए उपलब्ध विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान करना और उन्हें बैंक की सरल एवं सुविधाजनक बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना रहा।

इसमें बीकानेर मण्डल प्रमुख गजेंद्र चौधरी ने कहा कि बैंक किसानों की आर्थिक उन्नति एवं कृषि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि बैंक की विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं के माध्यम से किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाकर कृषि के बड़े आयाम स्थापित कर सकते हैं और अपनी आय एवं उत्पादन में वृद्धि कर सकते हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शोध निर्देशक, कृषि विश्वविद्यालय एन के शर्मा ने किसानों को कृषि से जुड़ी आधुनिक तकनीकों, वैज्ञानिक खेती एवं उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैंक ऋण का सही उपयोग कर किसान अपनी कृषि उपज एवं लाभ दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।

प्रधान कार्यालय से आए उप महाप्रबंधक प्रदीप यादव ने कहा कि बैंक देशभर में कृषि संपदा एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि देश की भौगोलिक परिस्थितियों और किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बैंक विभिन्न प्रकार की कृषि ऋण सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है।

बीकानेर मण्डल के उपमण्डल प्रमुख एस एन पांडे ने धन्यवाद ज्ञापित किया।साथ ही कहा कि बैंक भविष्य में भी किसानों को अधिक से अधिक सुविधाजनक एवं आधुनिक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

कार्यक्रम में मिडकार्पोरेट शाखा से सहायक महाप्रबंधक नीरज गर्ग, मुख्य प्रबंधक पुलकेश मेहता, रोहिताश चौधरी और मण्डल कार्यालय से मुख्य प्रबंधक जीएल मीणा, निशिकांत सिन्हा, डॉ.अरविंद भारद्वाज, अमित धवल सहित बीकानेर मण्डल की समस्त शाखाओं के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *