खेल : बीकानेर की बेटी ने बढ़ाया मान, शूटिंग में भारतीय टीम ट्रायल्स के लिए हुई क्वालिफाई - Nidar India

खेल : बीकानेर की बेटी ने बढ़ाया मान, शूटिंग में भारतीय टीम ट्रायल्स के लिए हुई क्वालिफाई

बीकानेर, निडर इंडिया  न्यूज। 

खेलकूद में आज बेटियां भी अपना दमखम दिखा रही है। अपने उम्दा खेल कौशल से शहर का मान बढ़ा रही है। ऐसी ही एक बेटी मुस्कान बोथरा ने हाल ही में  10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में उम्दा प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ट्रायल्स के लिए क्वालिफाई किया है।  मुस्कान ने महज 12 वर्ष की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर शहर को गौरान्वित किया है।

प्रसिद्ध फिजिक्स व्याख्याता रविरंजन बोथरा और प्रियंका बोथरा की सुपुत्री मुस्कान ने  यह मुकाम अपनी महनत और लगन से प्राप्त किया है।  वह श्री जैन पब्लिक स्कूल में कक्षा 8वीं की छात्रा हैं। मुस्कान वर्तमान में कैलिबर शूटिंग अकादमी में सुनील सर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं।

ट्रायल्स के दौरान मुस्कान को भारत की प्रसिद्ध निशानेबाज़ और ओलंपिक 2024 की पदक विजेता मनु भाकर से मिलने का अवसर भी मिला। मनु भाकर की सादगी, विनम्रता एवं सहज व्यक्तित्व ने मुस्कान को बेहद प्रभावित किया। उन्होंने मुस्कान को न केवल शूटिंग से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए, बल्कि जीवन में अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *