बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।





भीषण गर्मी के दौर में पीबीएम अस्पताल में पानी की किल्लत नहीं झेलने पड़े इसके लिए वहां बंद पड़े ट्यूबवेल का जीर्णोद्वार कराया गया है। इसके शुरू होने से काफी हद तक राहत मिलेगी। इस कार्य के लिए समाजसेवी रूप किशोर व्यास की प्रेरणा से दिवंगत सूरजमल राठी (अक्कासर) परिवार, भामाशाह रामकिशन डागा, रमेश छीम्पा, विनोद मोदी, मनोज बजाज (सिंथेसिस परिवार), हीरालाल गेधर और रामधन डागा ने सकारात्मक पहल करते हुए सहयोग किया है। पीबीएम परिसर में महाराजा एमआरआई सेंटर के सामने लंबे समय से बंद पड़े ट्यूबवेल का पुनर्निर्माण एवं जीर्णोद्धार कराया गया है।
एस पी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने भामाशाहो का आभार जताते हुए कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है। इस तरह के जनसहयोग से किए गए कार्य अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।

पीबीएम अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से बंद पड़े ट्यूबवेल के पुनः शुरू होने से अस्पताल परिसर में जल संकट काफी हद तक कम होगा। उन्होंने सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार, पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया, डॉ. जितेंद्र आचार्य, शिव मारू, दीपक मोदी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।





