बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।





कैसिनों मशीनों पर जुए का दाव लगा रहे लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। मुक्ता प्रसाद नगर थाना पुलिस ने जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर पांच मशीनें और नकदी बरामद किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जुआरियों पर नकेल कसने के लिए आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर टीमों का गठन किया गया।
इस दौरान मुक्ता प्रसाद थाना प्रभारी विजेन्द्र कुमार सीला के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुरेश कुमार भादु ने पुलिस जाप्ते के साथ 01 मई को रेलवे अस्पताल के सामने, लालगढ़ रोड पर स्थित एक दुकान में दबिश दी, जहां पर कैसिनों मशीनों पर जुए के दाव लगाए जा रहे थे।
पुलिस ने मौके से मनोज कुमार स्वामी पुत्र रामचन्द्र, उम्र 59 साल, निवासी ,रामपुरा बस्ती, आमीर खान पुत्र अली शेर खां, उम्र 32 साल, निवासी गैरसरियो का मौहल्ला, फड बाजार और अजयपाल सिंह पुत्र मूलसिंह पड़िहार, उम्र 38 साल, निवासी रानीसर बास को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने वहां से पांच कैसिनों मशीनें और 11740 रुपए नकद जब्त किए हैं। पुलिस ने संगठित अपराध की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है और आरोपियों से जुआ/सटा मे संलिप्त अन्य लोगों के बारे अनुसंधान कर रही है।





