बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।





कोतवाली थाना पुलिस ने आज कुख्यात गेंगेस्टर लॉरेंस गैंग के एक गुर्ग को पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गुर्गे पर मध्य प्रदेश पुलिस ने 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस के अनुसार 10 करोड़ रुपए की फिरौती के मामले में मध्यप्रदेश से फरार चल रहा था।
पुलिस मुख्यालय की ओर से संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने औरअवैध फायर आर्म्स व वांछित अपराधियो की गिरफ़तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बीकानेर पुलिस ने कोतवाली थाना प्रभारी सविता डाल नेतृत्व में विशेष टीम गठित की।

इस टीम ने कड़ी मेहनत और आमजन से सम्पर्क करते हुए सूचनाएं संकलन की। साथ ही पारम्परिक पुलिसिंग के आधार पर आरोपी के सम्बन्ध में पता लगाया। इसके बाद 28 अप्रेल को दुर्गेश सोनी पुत्र महेन्द्र, उम्र 20 साल 08 माह, निवासी मालियों की चौकी के सामने, फड़ बाजार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 अवैध देशी पिस्टल बरामद किए है। पुलिस ने इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और नवीन कानूनों के तहत अभियोग दर्ज किया है। पुलिस अनुसंधान कर रही है । आरोपी दुर्गेश सोनी ने हथियार कहां से किस उद्धेश्य से प्राप्त किये है इसके संबंध में भी जांच जारी है।





