बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।



ग्रीष्मावकाश को देखते हुए लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रीभार बढ़ेगा। इसको देखते हुए रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार ट्रेन संख्या 06273, मैसूरू-जोधपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक 13 अप्रेल, 20 और 27 अप्रेल को (03 ट्रिप) मैसूरू से सोमवार को 20.15 बजे रवाना होकर बुधवार को 17.00 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 06274, जोधपुर-मैसूरू एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल 16, 23 और 30 अप्रेल को (03 ट्रिप) जोधपुर से गुरूवार को 22.45 बजे रवाना होकर शनिवार को 18.00 बजे मैसूरू पहुंचेगी।

यह ट्रेन रास्ते में मंड्या, कैंगेरि, बेंगलुरू, यशवंतपुर, तुमकूर, अरसीकेरे, कडूरू, दावणगेरे, हावेरि, हुब्बल्लि, धारवाड, बेलगावि, घटप्रभा, मिरज, सांगली, कराड, सातारा, पुणे, लोनावला, कल्याण, वसई रोड, वापी, सूरत, वडोदरा, साबरमती, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिडवाडा, जवाईबांध, फालना, रानी, मारवाड जं., पाली मारवाड व लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस ट्रेन में 01 सैकण्ड एसी, 03 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 06 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित 22 डिब्बे होगे।






