क्राइम : लूट प्रकरण में वांछित तीन लोग गिरफ्तार, हदां पुलिस की कार्रवाई - Nidar India

क्राइम : लूट प्रकरण में वांछित तीन लोग गिरफ्तार, हदां पुलिस की कार्रवाई

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

पुलिस थाना हदां ने कार्रवाई करते हुए लूट के प्रकरण में वांछित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार नोखा निवासी राकेश ने एक मार्च को थाने में पहुंचकर एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

परिवादी ने पुलिस को बताया कि वो और सवाई उपाध्याय 28 फरवरी की रात्रि को करीब 9 बजे पिकअप गाड़ी से सब्जी बेचकर भेलु से सांईसर जा रहे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की गाड़ी ने पीछे से आकर रास्ता रोका, उसमें सवार लोगों ने पिकअप में तोड़फोड़ की और मारपीट भी की। परिवादी का आरोप है कि उन लोगों ने परिवादी से  61 हजार नगदी रुपए और एक मोबाइल व एक चांदी की चैन छीन कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने

वांच्छित मोटाराम पुत्र बुधाराम जाट, उम्र 28 साल निवासी, लुणा, जिला फलोदी, स्वरूपाराम पुत्र पुरखाराम मेघवाल, उम्र 29 साल, निवासी लुम्बासर, फलोदी और रूपाराम पुत्र हीराराम जाट, उम्र 25 साल, निवासी सुभाषनगर लुणा, फलोदी को तलाश के  दौरान चाखु गांव जिला फलोदी से बापर्दा गिरफ्तार किया है।

यह टीम रही सक्रिय….

आरोपियों को पकड़ने में थानाधिकारी ईमीचंद, कानि.सुखवीर, मांगीलाल, कालूराम, निर्मल और निर्मल, दीपाराम,राणाराम ने अहम भूमिका निभाई।

 

 

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *