सुयश : बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी, कला वर्ग में बीकानेर के श्रीनारायण व्यास ने हासिल किए 95.20 प्रतिशत अंक - Nidar India

सुयश : बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी, कला वर्ग में बीकानेर के श्रीनारायण व्यास ने हासिल किए 95.20 प्रतिशत अंक

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12 वीं कक्षा के तीनों संकाय की परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी हुआ। इसमें (विज्ञान, वाणिज्य, कला)  सभी संकायों में छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने जिला कलेक्टर उदयपुर के कार्यालय से परिणाम जारी किया। इस बार कला वर्ग का कुल परिणाम 97.54% रहा। जानकारी के  अनुसार प्रथम श्रेणी में 1 लाख 56 हजार 818 छात्र और 2 लाख 27 हजार 252 छात्राएं सफल हुई है।

बीकानेर में सरकारी स्कूल के छात्र श्रीनारायण ने हासिल किए 95.20 प्रतिशत अंक

बारहवीं कला वर्ग में बीकानेर में मुरलीधर व्यास नगर में रहने वाले श्रीनारायण व्यास ने 95.20 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है।  श्रीनारायण व्यास मुरलीधर स्थित राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल का विद्यार्थी है। श्रीनारायण ने अपनी कड़ी महनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। विद्यार्थी ने राजनीति विज्ञान और कम्प्यूटर में 100 अंक हासिल किए हैं। साथ ही अन्य विषयों में भी उम्दा प्रदर्शन किया है। श्रीनारायण के श्रेष्ट प्रदर्शन पर व्यास परिवार ने खुशी जाहिर की है।

बारहगुवाड़  स्कूल की प्रगति बिस्सा का सुयश…

राजकीय बालिका बारहगुवाड़ स्कूल की 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली प्रगति बिस्सा ने कला वर्ग में 70.20 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रगति के सुयश पर परिवारजनों ने खुशी जाहिर करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *