बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


राजस्थान बोर्ड दसवीं का परिणाम घोषित हो चुका है। आर्थिक रूप से कमजोर व प्रतिभावान छात्र छात्राओं के लिए सुशीला-केशव सेवा संस्थान व सिंथेसिस की ओर से संयुक्त रूप से संचालित प्रज्ञानम् द्वारा निःशुल्क नीट कोचिंग 11वीं विज्ञान वर्ग की प्रवेश परीक्षा 10अप्रैल से शुरू होगा। यह प्रवेश परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए जो विज्ञान वर्ग से बायोलॉजी में 11वीं कक्षा में प्रवेश लेना चाहते हैं।
प्रज्ञानम अकादमिक निदेशक एकता गोस्वामी के अनुसार परीक्षा का समय शाम 5 से 6 बजे रहेगा । परीक्षा परिणाम के बाद प्रवेश मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को दिया जाएगा। | प्रवेश परीक्षा में कक्षा 10वी के विज्ञान के कुल 50वस्तुनिष्ठ प्रश्न होगें। परीक्षा की समयावधि 1घंटा रहेगी। परीक्षा में सही उत्तर के लिये 4अंक निर्धारित है व ग़लत उत्तर के लिये 1 अंक ऋणात्मक होगा। विद्यार्थी का चयन प्रवेश परीक्षा, अभिभावक सहित साक्षात्कार व घर जाकर पूर्ण सर्वेक्षण करने के पश्चात किया जायेगा ताकि वास्तविक आर्थिक रूप से कमज़ोर विद्यार्थी ही इस निःशुल्क कोचिंग से लाभान्वित हो ।
प्रशासनिक निदेशक शोभा शर्मा ने बताया कि इस निःशुल्क कोचिंग में प्रवेश के लिए सम्बंधित विधार्थी के 10वीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक तथा परिवार की कुल मासिक आय 15,000 रूपये से कम होनी आवश्यक है। प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी फॉर्म कांता खतूरिया कालोनी स्थित प्रज्ञानम् ऑफिस से 2 अप्रैल से शाम 3से 6बजे के बीच प्राप्त कर सकते हैं या गूगल फॉर्म भर ऑनलाइन जमा करवा सकते है । आवश्यक दस्तावजे फॉर्म के साथ लगाने जरूरी है ।
प्रवेश परीक्षा संबंधित जानकारी के लिए प्रज्ञानम के +91 7073900333 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdt63oHDZNebMkxU4C22nuFg4Vz1yByrcr-3rUFIvJO7UqQEw/viewform?usp=publish-editor






