पारस डागा को कोषाध्यक्ष व श्यामसुन्दर सोनी को दिया संयुक्त सचिव का पदभार


बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
बीकानेर जिला उद्योग संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने शनिवार को कार्यकारिणी के साथ एक बैठक आयोजित की। इस दौरान अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि यह उनकी टीम की मेहनत और कार्यशैली की जीत है। उद्योगपतियों ने उनकी टीम की ओर से किए गए कार्यों के लिए हमें भारी मतों से विजयी बनाकर वापस बीकानेर जिला उद्योग संघ की कमान सौंपी है।
हर सदस्य की औद्योगिक समस्याओं के निवारण के लिए तत्पर रहना है | बीकानेर के औद्योगिक, व्यापारिक व सामाजिक विकास के लिए हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदान करना है। बीते कार्यकाल में सचिव पद पर रहते हुए वीरेंद्र किराडू ने कंधे से कंधा मिलाकर सर्वांगीण विकास में साथ निभाया है। उनके समर्पण को देखते हुए इस कार्यकाल में भी इनको सचिव पद की जिम्मेवारी प्रदान करता की जा रही है। पारस डागा को कोषाध्यक्ष और बीकानेर जिला उद्योग संघ में बिना किसी पद के पूर्व कार्यकाल के दौरान अग्रिम पंक्ति में रहकर काम करने वाले वरिष्ठ उद्योगपति श्यामसुन्दर सोनी को संयुक्त सचिव पद की जिम्मेवारी प्रदान करता हूँ। जिस पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान की।
पचीसिया ने बताया कि नियमानुसार विजय कुमार चांडक, मनीष सिपानी, राजेश झंवर एवं मोहित करनानी को सहवरण सदस्य के रूप में टीम में शामिल किया गया है और बाकी के विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति भी शीघ्र ही कर दी जाएगी । इस अवसर पर उपाध्यक्ष नरेश मित्तल, अशोक सुराणा, विमल चोरड़िया, सुरेंद्र बांठिया, अशोक गहलोत, मनोज चांडक, शिवरतन पुरोहित, राजाराम सारडा, निर्मल पारख, किशनलाल बोथरा, दिलीप रंगा, विजय जैन, अरविंद चौधरी, पिंटू राठी, भंवरलाल चांडक सहित मौजूद रहे।






